न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :पीएम ने बिहार, बंगाल और गुजरात में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने पर दिया बल

देश/डेस्क

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज दस राज्यो के मुख्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की इस मौके पर उन्होने कहा कि दस राज्यो में अगर हम कोरोना को हरा देते है तो पूरे देश में कोरोना हार जाएगा ।

पीएम ने कहा कि लगातार चर्चा करना बीमारी को हराने के लिए आवश्यक है साथ ही कहा कि हर दिन हमारे लिए एक नई चुनौती लेकर आता है ।अस्पतालो और स्वास्थ कर्मियों पर दबाव है । पीएम ने कहा कि आज 80 प्रतिशत सक्रिय मामले इन दस राज्यो में है ।

इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन सभी राज्यों की भूमिका बहुत बड़ी है।पीएम ने कहा कि Active casesका प्रतिशत कम हुआ है,recovery rate बढ़ा है,तो इसका अर्थ है कि हमारे प्रयास कारगर सिद्ध हो रहे हैं ।सबसे अहम बात है,कि इससे लोगों के बीच भी एक भरोसा बढ़ा है,आत्मविश्वास बढ़ा है,और डर भी कुछ कम हुआ है ।

पीएम ने दस राज्यो में टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि जिन राज्यों में testing rate कम है,और जहां positivity rate ज्यादा है,वहाँ टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत सामने आई है! खासतौर पर, बिहार,गुजरात,यूपी,पश्चिम बंगालऔर तेलंगाना, यहाँ टेस्टिंग बढ़ाने पर खास बल देने की बात इस समीक्षा में निकली है ।

Share this news

Leave a Comment