न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी अयोध्या मिट्टी भेजा।

सुमन ठाकुर

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रभु की नगरी अयोध्या में 5 अगस्त को मंदिर हेतू भूमि पूजन होना है। जिसमें रविवार को अररिया जिला से बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने अपने अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ फारबिसगंज की आस्था का केंद्र सुल्तान पोखर से जल भरकर पोस्ट ऑफिस चौक धर्मस्थल शिवालय से मिट्टी लेकर अयोध्या भूमि पूजन के लिए भेजकर अपनी सहभागिता दिए हैं ।

वही इस संबंध में पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने बताया भारत सरकार के निर्देशानुसार अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर कोरोना महामारी के कारण सभी की इस उत्सव में प्रत्यक्ष भागीदारी संभव नहीं है जिनको लेकर भूमि पूजन में कम ही लोग रहेंगे ।उन्होंने कहा सभी राम भक्त भूमि पूजन के अवसर पर दीप जलाकर अपने अपने घरों के साथ-साथ सभी प्रमुख मठ मंदिरों व संस्थानों को सजाकर बहुत बड़े हर्षो उल्लास के साथ मिठाई बाटेंगे और दीपावली मनाएंगे ।

सोनी ने कहा समाज को मोदी सरकार ने राम मंदिर की भूमि पूजन कर बहुत बड़ी तोहफा देने का काम किया है वर्तमान सरकार के कारण आज राम मंदिर हिंदू समाज को मिल पाया है ।मोदी सरकार की उपलब्धि और इस अच्छे कार्य के लिए हम समस्त हिंदू समाज जीवन भर उनका आभारी रहेंगे

इस मौके पर पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, बजरंग दल के विकास श्रीवास्तव, अमर कुमार, मंटू सिंह ,तपेश कुमार, आर्यन शर्मा ,विवेक कुमार ,सुभाष शाह ,सौरभ केसरी, अनंत झा, विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे l

Share this news

Leave a Comment