बिहार :तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर फिर साधा निशाना, पूछा तीन सवाल

SHARE:

पटना/डेस्क

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर कोरोनावायरस मामले के बाद बिहार सरकार पर निशाना साधा है, और सरकार से उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि, आखिर बिहार जैसे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति इतनी दयनीय क्यों है । नेता प्रतिपक्ष ने एक के बाद एक 3 ट्वीट कर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की है ।

तेजस्वी यादव ने कहा कि

बिहार जैसे घनी आबादी वाले राज्य में अभी तक मात्र 0.35% लोगों की जाँच हुई है।प्रति 10 लाख मात्र 3508 लोगों की जाँच हो रही है जो देश में सबसे कम है।

साथ ही कहा कि 140 दिनों में प्रतिदिन जाँच का औसत सिर्फ़ 3158 है।विगत 2 हफ़्तों से Antigen Tests को छोड़ दें तो आज भी बमुश्किल 3000 जाँच हो रही है।

बिहार की जुलाई महीने में Positivity rate 12.54% है जो देश में सबसे ज्यादा है।

कोरोना से सिर्फ जुलाई महीने में अभी तक 25 दिनों में 159 लोगों की मौत हुई है। मतलब प्रतिदिन 6 लोगों की मौत हो रही। जो बिना जाँच और इलाज मर रहे है उनकी गिनती ही नहीं है। सरकार को अब तो गंभीर होना चाहिए।

वहीं तेजस्वी ने सवाल पूछते हुए कहा कि

नीतीश जी बतायें ?

❗️RT-PCR Tests की क्षमता क्यों नहीं बढ़ाई जा रही?

❗️4 महीनो में कई छोटे राज्यों ने काबिले तारीफ़ काम करते हुए अस्पतालों का क्षमतावर्धन किया।आपने एक भी नया अस्पताल क्यों नहीं बनाया?

❗️15 साल बाद भी अस्पतालो में रुई और सुई के अलावा कोई और उपकरण क्यों नहीं है?

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!