न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बाढ़ से 10 लाख से अधिक आबादी प्रभावित 7 की मौत

पटना /डेस्क

एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की 22 टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया गया तैनात ।

बिहार में बाढ़ से लोग बुरी तरह प्रभावित हैं ।लगातार बारिश के बाद राज्य के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं ।सूबे के मुजफ्फरपुर,गोपालगंज,मधुबनी ,दरभंगा ,किशनगंज ,सुपौल ,सीतामढ़ी सहित खगड़िया पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिलों के 10,61,152 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं ।आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 15,956 लोग शेल्टर होम्स में रह रहे हैं।बाढ़ से सूबे के 77 प्रखण्ड प्रभावित है

वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल / राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 22 टीमों को राज्य में तैनात किया गया है ।बाढ़ से अभी तक 7 लोगो की मौत हुई है ।मालूम हो कि वायु सेना के द्वारा कई स्थानों पर बाढ़ प्रभावितों के बीच फूड पैकेट जहाज से गिराया गया है ।बाढ़ से मुजफ्फरपुर,दरभंगा में रेल यातायात को भी रोक दिया गया है वहीं कई स्थानों पर सड़क कट जाने की वजह से लोगो का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है ।

Share this news

Leave a Comment