न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पारिवारिक कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या08 थाना रोड बहादुरगंज में बीती रात परिवाररिक विवाद में करीब 30वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज बैठा पिता स्व गणेश बैठा वार्ड संख्या 08 थाना रोड निवासी पारीवारीक विवाद के कारण बीती रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए।

घटना की जानकारी अहली सुबह परिजनों के द्वारा बहादुरगंज थाना को दी गई।सूचना मिलते ही बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

वहीं सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक मनोज बैठा दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के अथगछिया पंचायत में स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे एवम विगत कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान चल रहे थे,तभी बीती रात पारिवारिक विवाद बढ़ जाने के कारण मृतक मनोज बैठा देर रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए।

Share this news

Leave a Comment