न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : रजिस्ट्री कार्यालय में नियमो को ताक पर रखकर हो रहा है काम ।संक्रमण फैलने का लोगो ने जताया खतरा

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


जिले में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ।जिस कारण जिला प्रशाशन ने पूरे किशनगंज जिले के लिए सख्त गाइड लाइन जारी किए है। अभी पिछले कुछ दिन पूर्व ही बहादुरगंज थाना में तैनात कुछ महिला सिपाही संक्रमण में आने से नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के कुछ जगहों को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कंटेन्मेंट जॉन बनाने का दिशा निर्देश भी दिया गया।

इसके बाबजूद नियमो की अवहेलना नगर एवम प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर की जा रही है। ताजा वाक्या प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ दूरी से सटे रजिस्ट्री कार्यालय में अक्सर कई दिनों से देखा जा रहा है जहाँ कोरोना संक्रमण की बिना परवाह किये रजिस्ट्री आफिस के समक्ष बैठे मुंसी व उनके सहयोगी बिना मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग कर धड़ल्ले से जमीन रजिस्ट्री संबंधी कार्य व अन्य कार्यो का निपटारा नियमो को ताक में रख कर कर रहे है।

वहा आने वाले लोग एव कार्यरत मुंशी एव उनके सहयोगी भी मास्क का उपयोग नही कर रहे है जिस कारण संक्रमण का खतरा हो सकता है।

स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि शुरू से ही यहां काम इसी प्रकार से किया जाता है अगर इस पर तुरंत संज्ञान नही लिया गया तो मामला संवेदनशील भी हो सकता है।जानकारी के मुताबिक बिना मास्क के रहने पे जुर्माना का भी आदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा जारी किया हैं इसके बाबजूद एक सरकारी कार्यालय के बाहर बिना मास्क का उपयोग होना नियमो को ठेंगा दिखा रही है।

वहीं इस सम्बंध में रजिस्ट्री ऑफिस में पदस्थापित रजिस्ट्रार प्रफुल्ल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके माध्यम से कई बार रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात मुंशियों को मास्क लगाने एव सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखकर ही कार्य करने के लिए कहा गया है बावजूद इसके अगर वे इन नियमो की अनदेखी कर रहे हैं तो उनपर भी विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Share this news

Leave a Comment