न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज ! लगातार बारिश से कई घरों में घुसा पानी लोग परेशान

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में उदगाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 1,3,4,6,7,8,9,10,11,12, वार्ड में जलजमाव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । पंचायत के दर्जनों घरों में लगातार बारिश के बाद पानी भर गया है।

मुखिया प्रतिनिधि जमशेद आलम ने सभी वार्ड का दौरा किया और समस्या का समाधान न निकालने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलधिकारी से संपर्क किया है ।वही शीतलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 खजूरबाड़ी गांव में बाढ़ की पानी निकासी नहीं होने के कारण 50 से ज्यादा घरों में पानी भरा हुआ है जिससे लोग परेशान है और बीमारी फैलने की आशंका जता रहे हैं ।

ग्रामीण अली मुर्तजा, दोस्त मोहम्म ,जल्फकार, फारुक, नाजीर, राशीद ,खालीद, नरद्दीन हाफिज आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के निदान हेतु गुहार लगाई है

Share this news

Leave a Comment