न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

संगठन को धारदार बनाने के लिए जदयू नेताओ ने किया बैठक

किशनगंज/विजय कुमार साहा

किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के कबीर चौक स्थित जिला जदयू कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष बुलंद अख्तर हाशमी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों व नगर अध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी चंदन पटेल ने कहा कि आगामी 22 से 30 जून तक सभी बूथ अध्यक्षों व सचिवों की बैठक निश्चित रूप से करा लें।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष बुलंद अख्तर हाशमी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने व संगठन को धारदार बनाने की कवायद तेज कर दी गई हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी चंदन पटेल, जिलाध्यक्ष बुलंद अख्तर हाशमी, बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष दानिश इकबाल, टेढागाछ प्रखंड अध्यक्ष साहिद आलम, पोठिया प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जलाल कादरी, रियाज अहमद, पप्पू नजाम सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment