न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नेपाल पुलिस ने बंधक बनाकर रखे भारतीय नागरिक को छोड़ा

पटना/डेस्क

बिहार के सीतामढ़ी जिले के  सोनबरसा जानकीनगर लालबंदी भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को हुए गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस अपने साथ उठा ले गई थी जिसे शनिवार को स्थानीय नागरिकों के भारी विरोध के बाद छोड़ दिया गया है ।

मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्वाग्रह से ग्रसित नेपाली पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे जिसके बाद लोगो का गुस्सा फुट पड़ा था और शव को रख कर सभी गुनहगारों पर करवाई की मांग कर रहे थे ।मालूम हो कि नेपाल पुलिस लगन यादव नाम के व्यक्ति को लेकर गई थी जिसे आज छोड़ दिया गया है ।

जिसके बाद मृत विकेश यादव का अंतिम संस्कार किया गया ।ग्रामीण नेपाली पुलिस के ऊपर करवाई की मांग कर रहे है ।ग्रामीण नेपाल पुलिस के इस घिनौने कार्य से बहुत नाराज़ हैं ।यह पहली बार है जब इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है ।वहीं बिहार पुलिस सहित एसएसबी पूरे घटना क्रम पर नजर बनाए हुए है ।

Share this news

Leave a Comment