न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन -भावेश

किशनगंज/संवादाता

रविवार 14 जून 2020 विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में करने का निर्णय लिया गया है ।उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच किशनगंज शाखा के रक्त दान संयोजक भावेश जलान ने देते हुए बताया कि जो भी रक्तदाता रक्त दान करना चाहते है वो आज ही अपना नाम लिखवा ले ।

मालूम हो कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा महामारी काल में भी सैकड़ों जरूरतमंदो को रक्त मुहैया करवाया गया ।भावेश जलान लगातार इस कोशिश में जुटे रहते है कि किसी की भी जान खून की कमी से ना हो ।जिसकी प्रशंसा ना सिर्फ किशनगंज में बल्कि बिहार के अन्य जिलों में भी की जाती है । श्री जलान द्वारा चलाए जा रहे ब्लड ऑन डिमांड की वजह से थैलेसीमिया पीड़ितो को इस महामारी के दौरान बहुत राहत मिली है ।

Share this news

Leave a Comment