न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

होल्डिंग रशीद नहीं कटने से परेशान परिवारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

किशनगंज/संवादाता

माधव नगर के महादलित परिवारो का होल्डिंग रसीद नहीं कटने से बच्चों का भविष्य दाव पर। जिला मुख्यालय के सौदागर पट्टी स्थित माधव नगर के दर्जनों दलित परिवारों ने शुक्रवार को होल्डिंग रसीद नहीं काटने को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा। आवेदनानुसार पीढ़ियों से ये दलित परिवार वहीं बजर गुसर कर रहे हैं परंतु अब तक इनलोगों का होल्डिंग रसीद नही काटा गया है। जिस कारण इन दलित परिवारों के बच्चों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है।

वहीं दलित परिवार के लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार आवेदन देकर इसकी गुहार लगाई गई है परंतु अब तक इस विषय पर जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की करवाई नहीं कि गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिनांक 9 दिसंबर वर्ष 2019 को कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी सूचना दी गई थी। दलित समाज ने बताया कि होल्डिंग रसीद नहीं काटने की वजह कारण हमलोगों के बच्चों का जाती निवासी एवं अन्य प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। जिसकी वजह से हमें किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित रहना पर रहा है।

Share this news

Leave a Comment