न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विधानसभा चुनाव को लेकर बुथो का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन – बीडीओ

किशनगंज/टेढ़ागाछ/विजय कुमार साहा

किशनगंज टेढागाछ मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड के कुल 85 मतदान केंद्रों में बिजली शौचालय की स्थिति पेयजल, रैम्प, साफ सफाई आदि की जांच की जा रही हैं।

इसकी जानकारी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड बिकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने दी।उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 85 बूथों की जानकारी मंगाई की जा रही हैं।

ताकि मतदाताओं को किसी तरह का कोई परेसानी नही हो इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन कार्य मे मुख्य रूप से संतोष कुमार शर्मा, किरण कुमार सिंह सहयोग कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment