न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

झारखंड /लातेहार

लातेहार जिले के बालूमाथ – खलारी मार्ग पर भगिया के पास बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई । बाइक सवार की पहचान नागेश्वर प्रजापति पिता माघा प्रजापति घर बडग़ांव के रूप में की गई है ।

जानकारी के अनुसार वो चंदवा डुमारो से अपने घर डाहू बडग़ांव जा रहा था तभी भगिया और सीरम के पास अज्ञात वाहन से यह घटना घटी। वही घटना के बाद उसे बालूमाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये लातेहार भेज दिया है।

Share this news

Leave a Comment