न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया निर्देश

किशनगंज /संवाददाता

भाजपा विधानसभा बैठक विधानसभा प्रभारी माननीय मनोज सिंह, मंडल प्रभारी सह महामंत्री राजेश गुप्ता ,नगर मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सानू, मंडल प्रभारी शहर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गणेश जी एवं विभिन्न प्रकोष्ठ ओं के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के मंच एवं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे । बैठक में पदाधिकारी एवं वचनों को यह दिशा निर्देश दिया गया सभी अपने क्षेत्र के बूथ में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने एवं एक अभियान चलाने का काम करेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं को दिनांक 31/5/2020 को होने वाली “मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सप्तऋषि ” कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर , सामाजिक दूरी और मास्क पहनकर , रेडियो और मोबाइल से सुनने का अनुरोध किया । आज की बैठक में नगर अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार जी के साथ , नगर मण्डल में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई , आज के बैठक में पूर्व विधायक श्री सिकंदर सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में पंकज कुमार साहा उर्फ मानू जी ज्योति कुमार सोनू , राजेश गुप्ता , जय किशन प्रसाद , लखबीर कौर ,लता मोदी , कमलेश शर्मा , हरि शंकर सिंह , मनोज मजूमदार , कुमार शिवम , राकेश गुप्ता , गगनदीप सिंह , रमाकांत जी , गणेश झा , बंटी सिंह,संजय उपाध्याय मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment