न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :तृणमूल कांग्रेस द्वारा मनाई गई समाजसेवी ठाकुर पंचानन वर्मा की जयंती

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को समाजसेवी ठाकुर पंचानन बर्मा की 156 वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक कार्य को याद किया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी उपलब्धि एवं जीवन पर प्रकाश डाला .






मौके पर किशोरी मोहन सिंह ने पंचानन बर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह उत्तर बंग के मार्ग दर्शक थे एवं राजवंशी समाज में वह ठाकुर पंचानन के तौर पार जाने जाते थे. उनका आदर्श व आंदोलन की वजह से राजवंशी समाज को एक जगह मिली है. इस अवसर पर तृणमूल नेता किशोरी मोहन सिंह के अलावा मोहन चंद्र सिंह, दीपांकर चटर्जी समेत अन्य उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment