न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारत चीन विवाद ! ट्रंप के मध्यस्थता को भारत ने नकारा ।

देश /डेस्क

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि चीन के साथ हुए विवाद को लेकर बातचीत हो रही है और किसी के मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है ।विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत किसी भी विवाद को सुलझाने में सक्षम है । विदेश मंत्रालय ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से समाधान के लिए राजनयिक स्तर पर बात चीत हो रही है ।

गौरतलब हो कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत के बीच उपजे सीमा विवाद के बाद ट्वीट कर दोनो देशों के बीच मध्यस्थता की बात कही थी और कहा था कि भारत अगर चाहे तो वो शांति बहाली के लिए बात कर सकते है ।

Share this news

Leave a Comment