न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कृषि विभाग ने टिद्दी से सुरक्षा को लेकर जारी किया गाइडलाइन ।

पटना /डेस्क

बिहार में भी टिड्डी पहुंचा सकते है फसलों को नुकसान ।सरकार ने जारी किया अलर्ट ।

गुरुवार को कृषि विभाग के निदेशक ने टिद्दि से संभावित खतरे को लेकर राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों को गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि गुजरात ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यो में टिद्दि के द्वारा फसलों पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है ।इसके प्रकोप को देखते हुए बिहार में भी प्रवेश की संभावना है । इसलिए इसके नियंत्रण हेतु हाई अलर्ट करते हुए जिला के कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी उपाय एवं किसानों को अलर्ट करने के साथ ही प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए ।

Share this news

Leave a Comment