न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :अपने ही सवालों में उलझे राहुल गांधी ,लोग पूछ रहे है मोतीलाल नेहरू और मोहनदास करमचंद गांधी कौन थे

देश/डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने ही सवालों में उलझ गए हैं और अब  लोग राहुल गांधी से ही उलटे सवाल पूछ रहे हैं । मालूम हो कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए ही तंज कसते हुए कहा था कि दुनिया के अधिकतर तानाशाहों का नाम ‘M’ अक्षर से ही क्यों शुरू होता है ।राहुल द्वारा सवाल किए जाने के बाद अब बीजेपी के नेताओं के साथ साथ आम आदमी भी उनसे सवाल पूछ रहा है और राहुल गांधी से माफी की मांग की जा रही है ।






हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंजान राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि अधिकतर तानाशाहों के नाम M से शूरू होते हैं। मैंने उनसे पूछा है कि मोहनदास करमचंद गांधी अहिंसा के पुजारी थे जो सारे विश्व में जाने जाते हैं। उनका नाम भी M शब्द से शूरू होता है। उनके बारे में उनकी क्या राय है ।बीजेपी के विधान पार्षद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू ,मोहन दास करमचंद गांधी,मनमोहन सिंह सहित मोती लाल वोरा सहित कई कांग्रेस नेताओ के नाम m अक्षर  से शुरु होते है । श्री हुसैन ने भी राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही है ।






Share this news

Leave a Comment