न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :फारवर्ड ब्लॉक के विधायक इमरान अली उर्फ विक्टर के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली

किशनगंज /अब्दुल करीम

कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।बुधवार को पश्चिम बंगाल के कानकी से फारवर्ड ब्लाक के विधायक इमरान अली रमज़ उर्फ विक्टर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । यह रैली कानकी से निकलकर किशनगंज नेशनल हाईवे से होकर इस्लामपुर में खत्म होगा।






वहीं रैली में शामिल फारवर्ड ब्लाक के विधायक विक्टर ने कहा की आज पूरे देश में लाखों की संख्या में किसान दिल्ली से लेकर किशनगंज तक सड़कों पर है। लेकिन मोदी सरकार अगर यह काला कानून वापस नहीं लेती है तो देश के हर सड़क पर किसान निकल पड़ेंगे।






बंगाल में जल्दी चुनाव होने वाला है ऐसे में विपक्षी पार्टियां किसानों के मुद्दे को भुनाने में जुटी हुई है ।हालांकि इसका कितना लाभ मिलेगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा ।

Share this news

Leave a Comment