न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : उत्पाद विभाग ने तस्करी के शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

किशनगंज /अनिर्बान दास

उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर ब्लॉक चौक के पास वाहन से 375 एम एल का 42 बोतल शराब के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है।






गिरफ्तार शराब तस्कर में जितेंद्र कुमार और बिपिन कुमार भागलपुर ज़िले के तीन टंगा थाना मरंगा चौक के रहने वाले हैं। इनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शराब पांजीपारा से भागलपुर ले जा रहा था।






उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी ने कहा कि शराब ले जाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम को जांच के लिए ब्लॉक चौक के पास तैनात किया गया था। वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें 375 एमएल का 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया है। कार्रवाई में एसआई अजय कुमार, एएसआई अजय कुमार मौजूद थे।






Share this news

Leave a Comment