न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :किसान नेताओ और सरकार के बीच 9वे दौर की वार्ता भी रही बेनतीजा ,अब 19 जनवरी को होगी फिर बैठक

देश/डेस्क

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच आज सरकार और किसान नेताओ के बीच नौवें दौर की वार्ता विज्ञान भवन में आयोजित की गई ।लेकिन आज भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला और बैठक बेनतीजा रही है ।मालूम हो कि अब 19 जनवरी को पुनः बैठक होगी ।






संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक समाप्ति के बाद कहा कि सरकार से ही हम बात करेंगे। 2 ही बिंदु है। कृषि के 3 कानून वापस हो और MSP पर बात हो। टिकैत ने कहा हम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे, हम सरकार से ही बात करेंगे ।

टिकैत ने कहा हमारी प्राथमिकता MSP रहेगी। सरकार MSP से भाग रही है ।






बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान यूनियन के साथ 9वें दौर की वार्ता समाप्त हुई। तीनों क़ानूनों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई। यूनियन और सरकार ने तय किया की 19 जनवरी को 12 बजे फिर से चर्चा होगी ।






श्री तोमर ने कहा सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है ।

Share this news

Leave a Comment