न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :दुनिया मान रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा -जफर इस्लाम

झारखंड /डेस्क

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने पत्रकार वार्ता में कहा केंद्र की सरकार ने कोरोना से लड़ने में अहम योगदान निभाया। देश की जनता ने केंद्र द्वारा लॉकडाउन किये जाने के निर्णय को भी सराहा।उन्होंने कहा कल यानी 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा।






उन्होंने कहा 30 करोड़ लोगों को टीका देने का काम किया जाएगा। वहीं भारत मे बने वैक्सीन की दर अन्य देशों की तुलना में कम है इसके लिये प्राधनमंत्री बधाई के पात्र हैं। श्री इस्लाम ने कहा आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों की वजह से उनका लोहा मान रही है ।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस द्वारा आज राजभवन का घेराव किये जाने को लेकर कहा कि वे विधवा विलाप कर रहे हैं। उनकी रैली में कोई किसान शामिल नहीं है। किसानों को गुमराह करने का काम कांग्रेस कर रही है।






Share this news

Leave a Comment