न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आंधी बारिश से भारी नुकसान लोगो में मायूसी

किशनगंज /पोठिया /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में पहाड़कट्टा क्षेत्र में पिछले एक माह के अंदर पांचवी बार सोमवार रात को आई आंधी ओर भारी बर्षा से प्रखंड के कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। आंधी से पेड़ पौधे सहित फसलों की भी बरबादी हुई है। प्रखंड के खजुरबाड़ी में 33 हजार वोल्ट के बिजली के पोल गिरने से कई इलाके में विद्युत अपूर्ति बाधित हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात में आई आंधी ओर हुई बारिश से शीतलपुर पंचायत के खजुरबाड़ी गांव से सटे पानीपोखर में 33 हजार वोल्टेज के विद्युत तार मकई खेत में गिर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि दिन में ये घटना होती तो अनहोनी घट सकती थी ।

Share this news

Leave a Comment