न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :दरभंगा सोना लूट मामले में बेगुसाय से 2 गिरफ्तार

बिहार/बेगूसराय

पटना एसआईटी व दरभंगा पुलिस ने दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई सोना लूटकांड मामले में शहर के मुंगेरीगंज मोहल्ला स्थित सोनार पट्टी में कुछ जेवरात की दुकानों में छपेमारी की गई।छापेमारी की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।पुलिस ने लगभग दो घंटे तक पूरे सोनार पट्टी को सील कर गहन पूछताछ में जुटी हुई रही ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी में 400 ग्राम सोना बरामद हुआ है वहीं पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया।गौरतलब हो कि 9 दिसंबर 2020 को दरभंगा शहर के बड़ा बाजार में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हथियारबंद बदमाशों ने 5 करोड़ रुपए मूल्य का सोना लूट लिया था और फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे ।जिसे लेकर पुलिस द्वारा SIT का गठन किया गया है और अभी तक कई लोगो की अलग अलग स्थानों से गिरफ्तारी हो चुकी है ।

Share this news

Leave a Comment