न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : तीस कार्टून शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बछवाड़ा, बेगूसराय: 

बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव में गुरूवार की रात पुलिस ने गहण छापेमारी कर 30 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार नें बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान बछवाड़ा गांव निवासी राजेश चौधरी का दो पुत्र गुलशन चौधरी एवं सौरभ चौधरी के घर छापेमारी करते हुए शौचालय के रुम से बछवाड़ा थाना की पुलिस ने 30 कार्टून शराब बरामद किया। जिसमे रॉयल जेण्डल कंम्पनी के 375 एमएल के आठ कार्टुन व 180 एमएल के 22 कार्टुन विदेशी शराब बरामद किया।

पुलिस छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी राजेश चौधरी का पुत्र गुलशन कुमार व सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने गिरफ्तार उक्त दोनो शराब कारोबारी के उपर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Comment