न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में ईद पर दुल्हन की तरह सजाया गया क्वॉरेंटाइन सेंटर । डीएम और एसपी ने दी सभी को ईद की मुबारकबाद

किशनगंज / बहादुरगंज / देवाशीष चटर्जी


सोमवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड के +2प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय बहादुरगंज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे जिला पदाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष।

सोमवार के दिन ईद के पावन अवसर पर बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के क्वारीनटाईन सेंटर में अन्य प्रदेश से आये हुए प्रवासी मजदूरों से जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवम पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष ने मिलकर बालिका विद्यालय बहादुरगंज में रह रहे 61प्रवासी मजदूरों का हाल चाल जाना एवम सभी मजदूरों को ईद की हार्दिक बधाई भी दी।

ईद के मौके पर सेंटर में विशेष साजसज्जा की गई थी और बेलून से पूरे सेंटर को सजाया गया था ताकि किसी को घर की कमी महसूस ना हो । जिला पदाधिकारी किशनगंज ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करने को कहा साथ ही उन्होंने सभी को यह आश्वासन भी दिया की क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण कर घर वापसी के समय सभी को एक एक हजार रुपया दिया जाएगा। सभी का मनरेगा जॉब कार्ड बनाया जाएगा एवं जो व्यक्ति जिस कार्य में निपुण है उस आधार पर उन्हें आगे काम मुहैया करवाया जाएगा।

मजदूरों द्वारा किराए के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि वे लोग अपना अपना टिकट जमा कर दें उसी आधार पर उन लोगों को किराया भी दिया जाएगा परंतु किराया वैसे लोगों को ही मिलेगा जो क्वॉरेंटाइन अवधि अच्छे से पूर्ण करेंगे जिला पदाधिकारी ने बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल एवम अंचलाधिकारी कौसर इमाम को कई अहम दिशा निर्देश भी दिए।


मौके पर जिला पदाधिकारी किशनगंज के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष,बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल,अंचलाधिकारी कौसर इमाम,सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद,थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह, moic रिजवाना तबस्सुम,बीएचएम अजय कुमार मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment