न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आरएसएस के स्वयं सेवक महामारी के दौरान निरंतर सेवा कार्य में है जुटे

7 करोड़ से अधिक भोजन पैकेट करवा चुके है लोगो को मुहैया हजारों यूनिट रक्त दान कर बनाया रिकॉर्ड

भारत ही नहीं बल्कि अमरीका सहित अन्य देशों में भी संघ चला रहे है सेवा कार्य

राजेश दुबे

आरएसएस के स्वयं सेवक कोरोना महामारी के बीच दिन रात लोगो की सेवा में जुटे हुए है । संघ के स्वयं सेवक प्रचार प्रसार से दूर निरंतर वैसे सुदूर इलाकों में लोगों तक मास्क ,भोजन सामग्री ,सैनिटाइजर , दवा उपलब्ध करवा रहे है और लोगो का दुख दर्द बांट रहे है ।

जानकारी के मुताबिक देश के 85 हजार  701 स्थानों पर संघ के 4,79,949 लाख स्वयं सेवको ने 62,81,117 मास्क का वितरण 20 मई तक किया है ।यही नहीं 27 लाख 98 हजार से अधिक श्रमिकों कि मदद विभिन्न माध्यमों से की गई ।वहीं 1 करोड़ 10 लाख 55 हजार 450 चिन्हित जरूरतमंदो को राशन किट वितरित किया गया ।महामारी काल में किसी को रक्त की कमी ना हो उसके लिए भी स्वयं सेवको ने 39851 यूनिट ब्लड दान किया है ।

संघ हमेशा प्रचार प्रसार से दूर रहता है और संघ के वरीय अधिकारियों का कहना है कि सेवा परम धर्म का मूल मंत्र अपना कर इस माहामरी में लोगो तक राहत पहुंचे उसके लिए संघ कृत संकल्पित है ।

मालूम हो कि संघ ना सिर्फ देश में बल्कि अमेरिका में  भी COVID  19 संकट में लोगों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल और हिंदू स्वयंसेवक संघ के 2500 से अधिक स्वयंसेवक दिन-रात काम कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और दवाइयां वितरित किया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment