न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है -कैलाश विजयवर्गीय

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से शुक्रवार को नक्सलबाड़ी सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया . कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए .

सभी भाजपा नेताओं ने उनके देश हित में किए गए कार्यो को याद किया . इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने केन्द्र से पारित हुए कृषि बिल के संबंध में लोगों को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल किसान के हित में लिया गया फैसला है . इसके बावजूद भी विपक्षी पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है. लेकिन विरोध करने वाले वे लोग हैं जो आढ़तियों के खर्चे पर विरोध कर रहे हैं .

उन्होंने कहा पहले मंडियों में आढ़तियों का आधिपत्य था और वह अपनी शर्तों पर किसानों से उनका उत्पाद लेते थे, परंतु अब सरकार किसानों को यह अधिकार दे रही है कि वह कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकते हैं . उन्होंने कहा मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य हटाया जा रहा है . उन्होंने कहा केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा .

इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे और किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे .इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में लोगों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं तथा इसका विरोध कर रहे हैं . इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय के अलावे कूचबिहार जिला के सांसद निशित प्रमाणिक , भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , महासचिव आनंदमय बर्मन, सचिव दिलीप बारोई , नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय , मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष असित मालाकार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment