न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली : अनशन पर बैठेंगे किसान नेता ,आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं से नेताओ ने किया आव्हान

देश/डेस्क

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है ।किसान नेताओं द्वारा आंदोलन को और तेज करने की घोषणा आज की गई है ।जिसके बाद आम नागरिकों की परेशानी बढ़ सकती है ।बता दे कि सिंधु, टिकारी बॉर्डर सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में किसान डटे हुए है और किसान नेताओ कि माने तो अगले एक दो दिन में हजारों की संख्या में और किसान दिल्ली पहुंचने वाले है ।

संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू ने बताया कि कल 11 बजे शाहजहांपुर (राजस्थान) से जयपुर-दिल्ली वाला जो रोड है उसे रोकने के लिए हज़ारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे । श्री पुन्नू ने कहा कि सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधि और अध्यक्ष स्टेज पर 14 तारीख को अनशन पर बैठेंगे।साथ ही कहा कि हम अपनी माताओं और बहनों से इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान करते हैं। श्री पुन्नू ने कहा कि  उनके रहने, ठहरने और टॉयलेट का प्रबंध करने के बाद हम उन्हें इस आंदोलन में शामिल करेंगे । आंदोलन को लेकर सियासत पूरी गर्म हो चुकी है और विपक्षी पार्टियां किसानों के आड़ में अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है ।

Share this news

Leave a Comment