न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष दवा सेवन शिविर आयोजित

कुरसेला /कटिहार – फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती, जरलाही और गोबराही दियारा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष फाइलेरिया रोधी दवा सेवन शिविर का आयोजन किया गया। कुरसेला के शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर लाल, सीडीपीओ विभा कुमारी एवं अन्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान पात्र लाभुकों को फाइलेरिया से बचाव के लिए निर्धारित दवाओं का सेवन कराया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर लाल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य छठ पर्व पर घर लौटे प्रवासी लोगों के साथ पिछले एमडीए चक्र में किसी कारणवश दवा सेवन से वंचित रह गए लोगों तक दवा पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि दो वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा का सेवन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से फाइलेरिया से बचाव के लिए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दवा सेवन सुनिश्चित करने की अपील की।

Share this news

Leave a Comment