न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रखंड प्रमुख ने कृत्रिम छठ घाट का कराया निर्माण

मनसाही/कटिहार – प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह ने जयनगर में छठ पूजा करने के लिए जेसीबी के माध्यम से कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह ने बताया कि हमारे गांव जयनगर में हजारों परिवार को छठ पूजा करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता हैं।

इसी सबको देखते हुए अपने आवास के आगे अपने निजी खेतों में जेसीबी के माध्यम से मिट्टी की खुदाई कर कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराए। जिसमें पूरे जयनगर के छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा करेंगे।

वहीं इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रमुख के द्वारा हर साल कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया जाता हैं। इस बार भी अपने घर के आगे निजी खेतों में कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया जहां पर छठ पूजा धूमधाम के साथ किया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment