मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह मरंगी पंचायत के नारायणपुर निवासी सुभाष कुमार यादव अपने निजी कोष से प्रखंड के विभिन्न जगह पर जेसीबी के माध्यम से साफ सफाई कर छठ घाट का निर्माण कराया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या 11 नारायणपुर एवं वार्ड संख्या 12 एवं 13 मरंगी नहर में छठ घाट का जेसीबी के माध्यम से साफ सफाई करवा कर छठ घाट का निर्माण कराया ।
जहां पर रविवार को छठ व्रती महिलाएं पूजा अर्चना करेंगे। जहां पर श्रद्धालु संध्या अर्घ्य ओर ऊषा अर्घ्य अर्पण करेंगे। वहीं छठ घाट पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया हैं,साथ ही पूरे गांव में बिजली लाइन की सप्लाई दी गई हैं। जहां पर पूरे गांव रात्रि में उजाला ही उजाला दिखेगा। वार्ड संख्या 11 में 700 महिलाएं एवं वार्ड संख्या 12 एवं 13 में 1200 महिलाएं कुल दोनों जगह से 1900 महिलाएं छठ पूजा कर रहे हैं।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष कुमार यादव ने बताया कि मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या 11 नारायणपुर में नहर पर 500 से ऊपर छठ व्रती महिलाएं पूजा अर्चना करती हैं। जेसीबी के माध्यम से नहर के मिट्टी को दोनों साइड डाल कर नहर को प्लेन किया गया । इस छठ घाट पर अब आराम से छठ व्रती महिलाएं पूजा अर्चना कर सकेगी। वहीं वार्ड संख्या 12 एवं 13 मरंगी नहर पासवान टोला एवं यादव टोला में भी स्थाई छठ घाट नहीं होने के कारण यहां पर जेसीबी के माध्यम से मिट्टी को कोड़ कर दोनों साइड से ऊंचा किया गया एवं मिट्टी को समतल की किया गया ।
अब यहां पर भी आराम से श्रद्धालु छठ पूजा में उपस्थित होकर अर्घ्य अर्पण करेंगे एवं पूजा अर्चना करेंगे। छठ घाट साफ सफाई के दौरान स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन पासवान, इमरान खान,योगेश पासवान,अमरदीप यादव, सूरज मुंडा,नंदन यादव,कुंदन मुंडा,अमित मुंडा,सचिन साह,पिंटू कुमार, रवि कुमार,मंजीत कुमार, अमित कुमार,गोलू कुमार, विभाष कुमार हिमांशु, मंजीत कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव,सुमन पासवान,अमन पासवान, कुमोद कुमार यादव,कैलाश यादव,संजीव परिहार,दिलबर यादव,रितेश यादव,किशन पासवान,दीपक यादव,भोला पासवान,विनोद महतो,श्रवण पासवान,राज बब्बर पासवान,सूरज पासवान, बिट्टू,अभिषेक, मनीष, राहुल,राजा, अमित, पप्पू साह, सूरजभान, बीके यादव आदि उपस्थित रहे ।