न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ घाट की तैयारी के बीच रास्ते को लेकर विवाद,मुख्य पार्षद से हुई तीखी नोकझोंक

बरारी /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र के बरंडी नदी छठ घाट पर शुक्रवार को पर्व की तैयारियों के दौरान जिरापट्टी टोला में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को जेसीबी मशीन से समतल कराया जा रहा था। इसी दौरान वार्ड-3 निवासी मो. जमाल और मो. तौफीक ने काम पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। दोनों भाइयों ने जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए वहां काम नहीं करने देने की बात कही।

इस दौरान उनकी मुख्य पार्षद बबिता कुमारी से तीखी बहस हो गई। बताया जाता है कि घाट के पास बने घरों और शौचालयों का गंदा पानी नालियों के माध्यम से नदी में जा रहा था। इसे रोकने और श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रास्ता दुरुस्त कराने के उद्देश्य से मुख्य पार्षद ने कर्मियों को समतलीकरण का निर्देश दिया था।मुख्य पार्षद ने कहा कि छठ जैसे आस्था के पर्व में बाधा उत्पन्न करना उचित नहीं है।

बरारी में सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी दोनों भाइयों ने पर्व के दौरान व्यवधान पैदा किया था। कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश, प्रतिनिधि हिटलर यादव और राजू अंसारी ने भी दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी जमीन पर काम नहीं कराने की बात पर अड़े रहे।

Share this news

Leave a Comment