प्रशासनिक अधिकारियों को साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश
कटिहार – पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में हफलागंज के शिव मंदिर चौक अवस्थित छठ घाट पोखर का निरीक्षण करते हुए यहां के क्लब के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं छठव्रतियों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने के लिये हफलागंज छठ पूजा समिति को साधुवाद दिया। इस दौरान सदर प्रखंड के बीडीओ एवं बीपीआरओ को नाव, गोताखोर एवं लाइव जैकेट मुहिया कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्लब के माध्यम से घाटों को अच्छी तरह से सजाया जाता है और इस कार्य में युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहता है उन्होंने युवा शक्ति के द्वारा किए जा रहे ऐसे पुनीत कार्य के लिए हौसला अफजाई किया और उनके किसी भी तरह की समस्या को लेकर डायरेक्ट उनसे बात करने की अपील की।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जो भी जरुरी इंतजाम है करने के लिए कहा। इस दौरान सदर प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता मुखिया मुकेश पासवान, सरपंच नित्यानंद पासवान, उपसरपंच कुंदन कुमार, भाजपा के वीरेंद्र यादव, अजय कुमार दास, राजेश वर्णवाल, राजकुमार शर्मा, कुन्नू झा, अजय कुमार , अशोक कुमार, बंटी पासवान, रोहित शर्मा, गोलू कुमार, बिट्टू भगत, अरविंद पोद्दार आदि मौजूद रहे ।