न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तलवार बंधा गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग लगने से इलाके में मची अफरा तफरी

मुरली धर झा/दिघलबैंक

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत आठगछिया पंचायत के तलवारबंधा गांव में मंगलवार देर रात भीषण अगलगी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक लगी आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीणों के प्रयास से उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन अलग-अलग थानों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते दमकल कर्मियों की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रित किया गया।

इस भीषण अगलगी में मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम का एक घर तथा सोहेल आलम का एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम की एक गाय और दो बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। आग लगने के कारणों और कुल आर्थिक क्षति का आकलन किया जाना शेष है।

Share this news

Leave a Comment