न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्कूल में लेखन एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित

हसनगंज /कटिहार- जिले के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर लेखन एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने लेखन एवं गीत के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में बच्चों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल में प्रत्येक वर्ष दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का विकास हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर महाकांत कुंवर, ज्योतिष कांत कुंवर, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, बॉलीवुड अभिनेता कुमार सौरभ सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय बना रहा।

Share this news

Leave a Comment