सजायाफ्ता तथा विचाराधीन कैदियों के अधिकारों पर हुई चर्चा
डंडखोरा/कटिहार–राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकार की ओर से प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के मोहनी चौक पर एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।मुखिया नीलम देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सरोज कुमार झा तथा पारा लीगल वालिंटियर दीक्षा रजनी चौधरी ने अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कानूनी अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जा रही सहायता की जानकारी दी तो वहीं और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने की, जिनकी ग उपस्थिति में विधिक सहायता और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवक्ता सरोज कुमार झा ने नालसा की ‘स्पृहा स्कीम 2025’,विशेष मध्यस्थता मुहिम-3.0 और स्थायी लोक अदालत के बारे में विस्तृत बताया। उन्होंने ‘स्पृहा स्कीम 2025’ के तहत जेल में बंद सजायाफ्ता या विचाराधीन बंदियों और अपराध से प्रभावित पीड़ितों के आश्रितों को दी जाने वाली सामाजिक,कानूनी एवं आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी।
वहीं मामलों के त्वरित और सुगम निपटारे के लिए मध्यस्थता के महत्व को भी रेखांकित किया।स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा और अन्य लोगों को भी जागरूक करने और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संकल्प लिया।
मौके पर पीआरएस कुमुद कुमार,समाजसेवी अरुण मिस्त्री वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर,राजेश मंडल,विकास कुमार,रामलाल मिस्त्री, सहित दर्जनों अन्य उपस्थित रहे।