न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

होमियोपैथिक स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन मरंगी में एक दिवसीय होमियोपैथिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी कटिहार के डॉक्टर दिव्या भारती,डॉक्टर अभिषेक भारती ने पंचायत से आए लोगों का पूरे शरीर की जांच जापानी टेक्नोलॉजी के मैग्नेटिक क्वांटम तकनीक के मशीन से की एवं दो दिनों के बाद जांच रिपोर्ट आने की बात बताई साथ ही सबों को प्राथमिक इलाज के दौरान सभी को नि:शुल्क दवाई भी उपलब्ध कराया गया ।

कहा कि दो दिन के बाद सभी का रिपोर्ट मिल जाएगा उनके बाद जो भी बीमारियां होगी उनका इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी में राहुल कुमार,रोहित किस्कू सहित समाजसेवी सुभाष कुमार यादव,प्रमोद कुमार रजक सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मेंद्र कुमार यादव,मिथुन कुमार यादव,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मरंगी रतन कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment