न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीएम के निर्देश पर मिलावटी मिठाई के विरुद्ध चला सघन छापेमारी अभियान

06 प्रतिष्ठानों से नमूने जब्त

कटिहार – जिले में दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में मिलावटी मिठाई के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कटिहार सदर अनुमंडल पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के शहीद चौक, एमजी रोड, बाटा चौक, विनोदपुर रोड एवं मिरचाईबाड़ी स्थित प्रमुख मिठाई दुकानों, कारखानों एवं गोदामों पर औचक निरीक्षण किया गया।

छापेमारी के दौरान कई दुकानों में खुले में रखी बासी मिठाइयाँ, बिना निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि वाले पैकेट पाए गए इसके आलावे संदिग्ध रंग एवं मिलावटी खोया से बनी लगभग 45 किलोग्राम मिठाई को नष्ट कराया गया। साथ ही 06 प्रतिष्ठानों से खोया, पनीर, बर्फी, गुलाब जामुन एवं रंगीन मिठाइयों के नमूने एकत्र कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। जबकि 2 प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर एफएसएसएआइ लाइसेंस एवं साफ-सफाई में सुधार हेतु 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मिठाई विक्रेताओं को एफएसएसएआइ मानकों का पालन करने, बिल के साथ बिक्री करने, तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने का सख्त निर्देश दिया है।

वहीं जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आम नागरिकों से अपील की है कि मिलावटी या संदिग्ध मिठाई दिखने पर इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष या खाद्य सुरक्षा कार्यालय को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Comment