न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी में ‘सुरक्षित बचपन बचाओ अभियान’ के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

न्यायिक पदाधिकारियों ने पॉस्को अधिनियम, बाल अधिकार एवं साइबर सुरक्षा की दी जानकारी, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

कटिहार – जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित अखिल भारतीय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन बचाओ अभियान’ के तहत एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सनम हयात अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कटिहार, सुश्री दीप्ति सिंह चौहान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्रीमती मोनिका कुमारी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, धनंजय कुमार झा, पैनल अधिवक्ता,किशोर न्याय बोर्ड; अरुणा मजूमदार, कवच परियोजना के प्रतिनिधि तथा विद्यालय के प्राचार्य विकास चटर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 पॉस्को ऐक्ट , बाल शोषण से बचाव, व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार, शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।

साथ ही बच्चों को आपातकालीन सहायता एवं सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विकास चटर्जी ने सभी माननीय न्यायिक पदाधिकारीगण एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विद्यालय आगमन और विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा,कानूनी अधिकारों तथा आवश्यक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देने के लिए सभी अतिथियों का विशेष धन्यवाद किया।

Share this news

Leave a Comment