न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार की बाढ सुखाड़ का एक कारण फरक्का जलसंधि-विधायक

जदयू की बैठक में नीतीश संवाद को सफल बनाने पर चर्चा

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड जदयू कार्यालय में जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी, प्रखंड प्रभारी सतीश ठाकुर, रवि महावर,प्रदेश युवा जदयू सचिव शंकर पोद्दार,जिला महासचिव आशीष झा सहित प्रखंड इकाई के पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।

बैठक में सांगठनिक मुद्दों सहित आगामी 04 नवंबर को जिला में फरक्का जल संधि को लेकर आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता पर विस्तार से चर्चा कर प्रखंड से अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोस्वामी ने कहा कि 12 दिसंबर 1996 को भारत एवं बंगला देश के बीच 30 वर्षों के लिए फरक्का जल संधि हुई थी।इसकी अवधि 12 दिसंबर को समाप्त हो जायेगी।

उन्होंने संधि के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उस समय संसद में इकलौता सांसद नीतीश कुमार थे। जिन्होंने समझौता का यह कहकर विरोध किया था कि इस संधि से बिहार को जलसंकट से जूझना होगा।बाढ के समय फरक्का बैरेज बंद रहने से प्रवाह के साथ आने वाला गाद गंगा नदी में जमा हो रहा।नतीजतन नदी की धारा बदल रही है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह फल्गू, सरस्वती जैसी कई नदियों अस्तित्व मिट गया है। विधायक ने कहा कि संवाद का उद्देश्य पुनर्संधि में बिहार का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।ताकि बिहार को होने वाली परेशानी से समिति को अवगत कराया जा सके।बैठक में पुरुषोत्तम वर्मा, अरुण मंडल,मनोज चौहान, अरुणा देवी,संजय हेम्ब्रम, कन्हैया कुमार,उषा परिहार, सुबोल दास,जितेन्द्र झा, राजाराम साह,लक्ष्मण चौहान,नरेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment