मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आगामी 22 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम ने बताया कि सभी पर्यवेक्षक उपस्थित हुए नए सिरे से माइक्रो प्लान तैयार कराया गया एवं नए सिरे से टीकाकर्मी का नाम भी डाला गया एवं 6 एवं 7 नवंबर को सभी सेविका,आशा एवं ट्रांजिट टीम का प्रशिक्षण होगा। मालूम हो कि भारत में पल्स पोलियो के केस नहीं हैं लेकिन पड़ोसी देश में अभी भी पल्स पोलियो के कैस हैं। इसी को लेकर भारत में बीच-बीच में पल्स पोलियो का अभियान चलाया जाता हैं।
जिसमें जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाती हैं। इसी कड़ी में 22 से लेकर 26 नवंबर तक पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा।
इसी को लेकर पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर क्लर्क विनय कुमार,लेखापाल विकाश कुमार,बीसीएम रंजीता कुमारी आईएफएम मुकेश कुमार,डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।