न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नगर आयुक्त ने कोशी नदी घाट स्थित विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा

कटिहार – छठ महापर्व को लेकर नगर निगम कटिहार द्वारा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कोशी नदी घाट स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

नगर आयुक्त ने घाटों की समुचित सफाई, कचरा हटाने, पहुंच मार्ग को सुगम बनाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय साथ कार्य करें। नगर निगम प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को देखते हुए घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मौके पर जेई अमित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मालाकार उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment