न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उच्च माध्यमिक विद्यालय कुवाड़ी में एनीमिया जांच शिविर, 47 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं की जांच कर एनीमिया के प्रति जागरूक किया।

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय कुवाड़ी में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 47 छात्राओं की एनीमिया को लेकर स्वास्थ्य जांच की गई।


स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक डॉ. मो० नदीम, फार्मासिस्ट धनंजय कुमार एवं एएनएम नीतू कुमारी ने छात्राओं की जांच की। इस दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करते हुए एनीमिया से संबंधित जांच की गई।


एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से कमजोरी, थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर किशोरावस्था में छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर समस्या की पहचान करने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उनमें खून की कमी जैसी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

Share this news

Leave a Comment