डंडखोरा/कटिहार-प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रा और दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धा एवं उल्लास का वातावरण देखा जा रहा है।मंदिरों एवं पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।वहीं शनिवार को सप्तमी पूजा को लेकर नवपत्रिका का प्रवेश कराकर मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर अभिष्ट सिद्धि को लेकर जगतजननी भगवती दुर्गा की अराधना में लगे हैं।सप्तमी पूजा को लेकर सौरिया,दुर्गास्थान डंडखोरा, डुमरिया,डंडखोरा रेलवे स्टेशन, गोरफर, बिजैली, द्वाशय मंदिर में सुबह से हीं भक्तों की भीड़ देखी गई।वहीं वैदिक मंत्रों तथा दुर्गा सप्तशती के श्लोक वायावरण में गूंजते रहे।
आयोजन समिति तथा स्थानीय प्रशासन भीड़ नियंत्रण सहित आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर हरसंभव प्रयास में जुटा हुआ है।