न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज के नीरज अग्रवाल बने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फैकल्टी, डाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट में को-डायरेक्टर,परिजनों में हर्ष का माहौल

किशनगंज निवासी नीरज अग्रवाल ने जिले का नाम रौशन किया है।उन्होंने प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बतौर फैकल्टी ज्वाइन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के प्रसिद्ध डाना-फार्बर कैंसर अस्पताल के प्रोस्टेट कैंसर विभाग में को-डायरेक्टर का पद संभाला है।

मालूम हो कि नीरज अग्रवाल ने शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण किया था

डाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से संबद्ध प्रमुख कैंसर संस्थानों में शामिल है और अमेरिका के शीर्ष कैंसर केंद्रों में इसकी गिनती होती है।

नीरज की इस उपलब्धि से उनके पिता नवल अग्रवाल सहित परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Share this news

Leave a Comment