न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

नौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप

सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच

महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्य
आरोपी की तलाश जारी

कटिहार -नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 22 वर्षीय युवती को किराए के मकान में ले जाने और वहां दुष्कर्म किए जाने के आरोप के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फॉरेंसिक साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार 22 सितंबर को उसकी मुलाकात एक लोको पायलट से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने वह युवती को सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले में स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया। युवती ने आरोप लगाया है कि मकान पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने अपने कुछ परिचितों को वहां बुलाने का प्रयास किया। इससे वह घबरा गई और किसी तरह मकान से बाहर निकलने में सफल हुई। बाहर आने के बाद उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से जुटाई जा रही जानकारी

मामले की जानकारी परिजनों को देने के बाद युवती महिला थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच टीम घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती और आरोपी कब और किस तरीके से मकान तक पहुंचे तथा घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया। इसके अलावा घटनास्थल से उपलब्ध संभावित फॉरेंसिक साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक टीम और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment