मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने कहा कि साहेबनगर पंचायत के महादलित टोला बिसनपुर एवं महादलित टोला मनसाही के ग्रामीणों ने कहा कि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का रंग रोगन एवं मरम्मति करण किया जाए ताकि आमजन को सामुदायिक भवन के उपयोग हेतु किया जाए।
एवं जर्जर पड़े सामुदायिक भवन का नए सिरे से निर्माण किया जाए जिससे समस्या का सामना महादलित को करना नहीं पड़े। साथ ही नाला निर्माण, ईंट सोलिंग सड़क निर्माण, राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन, आवास आदि के लिए भी आवेदन पढ़े ।
इस अवसर पर पंचायत सचिव सचिन्द्र कुमार झा,कार्यपालक सहायक विष्णु झा,स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन कुमार रजक,वार्ड सदस्य सुरेश सहनी,उमेश यादव,कनिका देवी,मो. खुशबुर,भूपाल पासवान,मो. तारिक, मणिकांत पासवान, रोहित कुमार, अशफाक आलम आदि उपस्थित रहे।