न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसे

कदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा है। राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। राहगीरों सहित स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों पर इस गंभीर समस्या की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।

सोनैली से दोखरा चौक तक यह सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। विशेष रूप से सोनैली झकसु चौक, कटिहार मोड़, शुक्कर हाट मोड़, राणीसती पेट्रोल पंप के साथ कुम्हड़ी चौक और चांदपुर के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है, जिसके कारण दोपहिया वाहन, टोटो और अन्य छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

लोगों की मानें तो लगभग एक माह पूर्व मोटरसाइकिल से अपने पुत्र को बिठाकर जाने के क्रम में कुम्हड़ी चौक के पास गड्ढे में असंतुलित हो गई और पीछे बैठा उसका गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोखरा चौक पर भी कई बार मोटरसाइकिल और टोटो पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद मिलने से हीं घारलों का उपचार हो पाया है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से आमजनों में सिर्फ विभाग हीं नहीं, जनप्रतिनिधियों के प्रति भी आक्रोश पनप रहा है । लोगों ने जिला प्रशासन एवं विभागीय आला अधिकारियों से सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना न करना पड़े।

लोगों ने बताया है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत शुरू नहीं कराई गई, तो एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। क्योंकि सड़क की बदहाल स्थिति इस सड़क से आवागमन करने वालों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

Share this news

Leave a Comment