न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार रेल में स्वच्छता पखवाड़ा में बदलेगा 1500 लोकेशन का स्वरूप- डीआरएम

डीआरएम किरेंद्र नरह के मार्गदर्शन में लगातार चल रहा सफाई व जागरूकता अभियान

कटिहार -रेलवे बोर्ड के निर्देश पर स्वच्छ और सुंदर रेलवे परिसर के साथ यात्रियों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत व्यापक स्तर पर सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीआरएम किरेंद्र नरह के कुशल मार्गदर्शन में मंडल के करीब 1500 स्थानों को विशेष साफ-सफाई के लिए चिन्हित किया गया है।

जहां अभियान के दौरान नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों एवं अन्य परिसरों में साफ-सफाई के साथ नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रियों और आम लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत बीते 17 सितंबर को डीआरएम किरेंद्र नरह द्वारा रेल अधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई थी। वही इस अभियान का समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा। वही डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि स्वच्छता केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक यात्री और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि रेलवे परिसर में कूड़ा न फैलाएं, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें और कूड़ेदान का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यात्री स्वयं स्वच्छता का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, तभी स्वच्छ रेलवे और स्वच्छ समाज का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, समिति सदस्य अरुण कुमार चौबे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment